Sunday, 19 July 2026
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने गुरु नानक पुरा वैस्ट व रेलवे कालोनी न॰ 3 के बीच अंडरपाथ बनाने का उठाया मुख्य मुद्दा

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने गुरु नानक पुरा वैस्ट व रेलवे कालोनी न॰ 3 के बीच अंडरपाथ बनाने का उठाया मुख्य मुद्दा

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने गुरु नानक पुरा वैस्ट व रेलवे कालोनी न॰ 3 के बीच अंडरपाथ बनाने का उठाया मुख्य मुद्दा

चौगिट्ट गांव की पुरानी फिरनी रोड़ पर रास्त को लेकर चल रही है पिछले 30 वर्ष पुरानी मांग 

रेलवे मील पत्थर 430/18 पर 10 फुट चौड़ा अंडरपाथ बनने से होगा 2-3 लाख लोगों को फायदा

जालन्धर  :- एस एन एन

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने जालन्धर शहर के गुरु नानक पुरा वैस्ट एवं रेलवे कॉलोनी नं. 3 के मध्य (रेलवे ट्रैक किलोमीटर 430/18, चौगिट्टी गांव की पुरानी फिरनी रोड) पर 10 फुट चौड़ा अंडरपाथ बनाए जाने की मांग केन्द्रीय सरकार से की है।हालांकि यह मांग इलाका निवासियों की नई नहीं है,यह मांग 30 वर्ष पुरानी है ।अर्जुन नगर शापकीपरज़ ऐसोसिऐशन की महासचिव हर्ष महेन्द्रू ने सरकार के समक्ष यह मांग 1996 में  रखी थी और जब कोई सुनवाई ना हूई तो फिर यही मांग 1997 में तत्कालीन भारत के माननीय प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल के समक्ष रखी गई।  उन्होने जनता की  मांग को ध्यानपूर्वक सुना और नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय/ निवास पर मीटिंग के लिए बुलाया गया।

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में 18 फरवरी 1998 में आयोजित मीटिंग में प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल ने हमारी मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और उनके कार्यालय सचिव  डी एस सरना ने रेलवे प्रशासन को पत्र भी लिखा जोकि आज भी हमारे पास मौजूद है। उस समय वहां पर प्रधानमंत्री महोदय के निजि सचिव नरेन्द्र मेहता भी मौजूद थे। लेकिन केन्द्रीय सरकार के बदल जाने के कारण रेलवे प्रशासन ने हमारी मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

वर्ष 2021 में रेलवे लाईनों के साथ दिवार बनाने का जब कार्य शुरू हुआ तो जनता की मुश्किल को देखते हुए अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने फिर रेलवे प्रशासन, जालन्धर प्रशासन से इस जगह पर रास्ता उपलब्ध करवाने की कोशिश की। उसके बाद  2024 व 2025 में रेलवे प्रशासन व सरकार के समक्ष अपनी मांग को दोहराया।

अब जब गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए पर रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे ओवर ब्रिज बनना प्रस्तावित है तो इलाके की समस्या ओर भी गम्भीर हो गई। यदि बी 67 ए गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक पर जब रेलवे ओवर ब्रिज बनना शुरू हो जायेगा तो करीब 25-30 मोहल्लों सहित 35-40 नजदीक के गांवों के करीब  2 लाख लोग किस मार्ग से रोजमर्रा  आवागमन करेंगे। उन सभी लोगों का जीना मुश्किल व दुखदाई हो जायेगा।

रमेश महेन्द्रू,ललित मैहता व गुरमीत सिंह कलेर ने कहा है कि गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए पर रेलवे प्रशासन रेलवे ओवर ब्रिज या रेलवे अंडरपाथ भी बनाती है तब भी रेलवे कॉलोनी न॰ 3 व गुरू नानक पुरा वैस्ट (रेलवे मील पत्थर न॰ 430/18) चौगिट्टी गांव की पुरानी फिरनी रोड़ (पोल्ट्री फार्म) पर 10 फुट चौड़ा अंडरपाथ बनाए जाने से करीब 30 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो जायेगी,आपातकालीन के समय जनता की सुविधा हेतु एक विशेष रास्ता उपलब्ध होगा। भविष्य में ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी। 

इस जगह पर अंडरपाथ बन जाने के कारण प्रदूषण की समस्या कम होगी, लोगो का समय व इंधन की बचत होगी और गुरू नानक पुरा वैस्ट, भारत नगर, बशीर पुरा,कमल विहार, चौगिट्टी, एकता नगर,ठाकुर सिंह कॉलोनी, सूर्य एन्क्लेव, गुरू गोविन्द सिंह एनकलेव, कोट रामदास, बेअंत नगर, लद्देवाली, लालेवाली, करोल बाग सहित कई मोहल्लों व गांवो की जनता को इस मार्ग का सीधा फायदा होगा। 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई 2026 को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित  रेलमंत्री अश्वनी वैशनव व रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू  से गुरू नानक पुरा वैस्ट अंडरपाथ के संदर्भ में मिलने वाले थे जबकि रेल व जिला प्रशासन दवारा समय उपलब्ध नहीं करवाया गया।

महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज व परषोतम लाल शर्मा  ने बताया कि अब हम इलाका निवासियों की इस मांग को ई मेल भेज कर रेल प्रशासन को समस्या से अवगत करवायेंगे ताकि गुरू नानक पुरा वैस्ट व रेलवे कॉलोनी न॰ 3 के बीच शीघ्र अंडरपाथ बनाया जाए ताकि जनता को निजात मिल सके।

Published on: 19 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111